Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का होगा कड़ा टेस्ट- हार्दिक या पंत, किसका भारी पड़ेगा पंच

Posted on April 2, 2022 By navnitrai5389 No Comments on दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का होगा कड़ा टेस्ट- हार्दिक या पंत, किसका भारी पड़ेगा पंच


पुणे: आज दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच के लिए दिल्ली को लुंगी एंगिदी और मुस्ताफिजुर रहमान की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संभव है कि लुंगी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले। दिल्ली का सामना अब उस गुजरात से है जिसने पहले मैच में केएल राहुल (KL Rahul) की अगुआई वाली लखनऊ को पांच विकेट से हराकर अपनी क्षमता साबित की थी। हालांकि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुआई वाली गुजरात की टीम को दिल्ली से लखनऊ के मुकाबले ज्यादा कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

इस मैच में दो युवा कप्तानों की भी परीक्षा होने वाली है। हालांकि दोनों कप्तानों, दिल्ली के ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और गुजरात के हार्दिक (Hardik Pandya) ने पिछले मुकाबले में अपने निजी प्रदर्शन से निराश किया था।

दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत है और गेंदबाजी इकाई भी संतुलित है। उसके पास किसी भी टीम को हराने के लिए सभी जरूरी साधन हैं। उसने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (David Warner) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) तथा साउथ अफ्रीका के एंगिदी और एनरिच नॉर्त्जे (Anrich Nortje) के बिना मुंबई पर जीत दर्ज की थी। इससे टीम की मजबूती का पता चलता है।

दिल्ली जहां अपनी टीम को अधिक मजबूत करना चाहेगा, वहीं गुजरात अपने विजयी संयोजन को बनाए रखना चाहेगा। मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया ने पिछले मैच में छोटी, लेकिन उपयोगी पारी खेली थी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्युसन दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे।

संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, लुंगी एंगिदी।

गुजरात टाइटंस: शुभमान गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन।

पिच व मौसम
पुणे की पिच पर पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था और फिर सनजराइजर्स हैदराबाद को 149 रन तक ही पहुंचने दिया था। दूसरी इनिंग्स में ओस का असर कम देखने को मिला था। मैच एक

नंबर्स गेम
1 सिक्स लगाते ही आईपीएल में 100 लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे हार्दिक पंड्या
2500 रन आईपीएल में पूरे हो जाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के 1 रन और बनाते ही

अगला लेखRajasthan Royals vs Mumbai Indians: सैमसन की सेना के जोश से बचना चाहेंगे रोहित शर्मा



Source link

IPL 2022 Tags:gujarat titans vs delhi capitals, hardik and rishabh pant, hardik pandya, ipl 2022 todays match, ipl 2022 update, IPL News, ipl news update, ipl news update hindi, ipl today match, Latest news News, news Headlines, news News, news News in Hindi, आईपीएल न्यूज़ Samachar, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत

Post navigation

Previous Post: RR vs MI: संजू सैमसन मुंबई इंडिंयस के खिलाफ लगाएंगे दोहरा शतक! मैदान पर उतरते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
Next Post: CUET 2022: Registration begins today, check important details here

Related Posts

कुलदीप यादव चाहते हैं युजवेंद्र चहल जीतें पर्पल कैप, वजह भी बताई IPL 2022
Ravi Dahiya News: रवि दहिया की दांव के आगे सब फेल, एशियाई चैम्पियनशिप में जड़ी गोल्डन हैट्रिक IPL 2022
IPL 2022 Updated Points Table: ईशान किशन के सिर पर क्यों है ऑरेंज कैप? पॉइंट टेबल में राजस्थान के ‘रॉयल्स’ का है जलवा IPL 2022
IPL 2022: जोस बटलर के काम आ रही है पाकिस्तानी क्रिकेटर की सलाह, आईपीएल में लगाए हैं 3 शतक IPL 2022
Happy B’day KL Rahul: कैसे पिता की गलती के कारण रोहन से केएल राहुल बने भारतीय स्‍टार IPL 2022
Hardik Pandya IPL 2022: हार्दिक पंड्या की चोट ने गुजरात टाइटंस को दिया बड़ा झटका, CSK के खिलाफ राशिद खान कर रहे कप्तानी IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • IPL 2022: क्रुणाल पंड्या डिकॉक की तारीफ कर बुरी तरह फंसे, लोगों ने कहा- ऐसा कैसे हो सकता है? जानिए पूरा मामला
  • Navjot Singh Sidhu News: गुरु! अब जेल में ठोको ताली…नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर ट्विटर पर मौज ले रहे लोग
  • IPL 2022 Final के समय में बदलाव, इस वजह से रात 7:30 बजे शुरू नहीं होगा खिताबी रोमांच
  • जब रसगुल्ले के लिए मनोज प्रभाकर को नवजोत सिंह सिद्धू ने जड़ा था थप्पड़, कमेंट्री के दौरान भी कर चुके विवाद
  • IPL 2022: आईपीएल फाइनल का समय बदला, 50 मिनट तक चलेगी क्लोजिंग सेरेमेनी
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme