Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

IPL 2022: कमिंस ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, सैम्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों की अलग-अलग कहानी

Posted on April 6, 2022 By navnitrai5389 No Comments on IPL 2022: कमिंस ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, सैम्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों की अलग-अलग कहानी


पुणे:आईपीएल 2022 के 14वें मैच में एक समय मुंबई इंडियंस की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी। कोलकाता के 5 प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 गेंद रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया। टीम को जीत दिलाई लीग के इस सीजन में पहला मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने। उन्होंने 15 गेंद पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली और कोलकाता को तीसरी जीत दिला दी।
वीडियो: राजस्थान पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का जश्न हुआ वायरल, कोहली को देखकर दिल खुश हो जाएगा

इस पारी के दौरान कमिंस आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 14 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल ने 2018 में पंजाब किंग्स के लिए भी 14 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी। कमिंस फिफ्टी पूरे करने के बाद भी नहीं रूके और अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को अपनी टीम के नाम कर दिया।

कमिंस जब पिच पर बल्लेबाजी करने उतरे तो केकेआर को जीत के लिए 41 गेंद पर 61 रनों की जरूरत थी। वेंकटेश अय्यर एक छोर पर 46 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच समाप्त होने के समय अय्यर 50 रन बनाकर नाबाद थे।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 16वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के ही डेनियल सैम्स को दिया। कमिंस ने ओवर की पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर छक्का लगाया। इसके अलावा उन्होंने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। सैम्स ने एक नो गेंद भी फेंकी, जिसपर कमिंस ने भागकर दो रन लिए। इस तरह इस ओवर में कुल 35 रन बने। यह आईपीएल का तीसरा सबसे महंगा ओवर है। 2011 में प्रशांत परमेश्वरन ने बेंगलोर और 2021 में हर्षल पटेल ने चेन्नई के खिलाफ ओवर में 37-37 रन खर्च किए थे। विदेशी गेंदबाजों में सैम्स टॉप पर आ गए हैं। 2010 में रवि बोपड़ा ने केकेआर के खिलाफ ही एक ओवर में 33 रन खर्च किए थे।



Source link

IPL 2022 Tags:Daniel Sams, fastest fifty in ipl, ipl, Latest news News, Mumbai Indians, news Headlines, news News, news News in Hindi, pat cummins, आईपीएल, आईपीएल न्यूज़ Samachar, डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, मुंबई इंडियंस, सबसे तेज फिफ्टी

Post navigation

Previous Post: KKR vs MI Highlights: कमिंस ने कमाल कर दिया, 14 गेंद में फिफ्टी, टॉप पर केकेआर, मुंबई की लगातार तीसरी हार
Next Post: IPL 2022: पैट कमिंस ने आईपीएल की सबसे फिफ्टी लगाई, सबसे तेज पारी का रिकॉर्ड भी बनाया

Related Posts

IND vs AUS: वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए कब और कितने मुकाबले होंगे? IPL 2022
IPL 2022: सबसे बड़ा सवाल क्या सीएसके को मिलेगी पहली जीत? अब आरसीबी से होनी है टक्कर IPL 2022
रोहित शर्मा को जन्मदिन पर पत्नी रितिका ने बताया अपना- हकूना मटाटा, शेयर की फैमिली की अनदेखी तस्वीरें IPL 2022
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, तूफानी गेंदबाज हुआ IPL से बाहर IPL 2022
117 मीटर… लियाम लिविंगस्‍टोन ने तो आसमान में गोली दाग दी, IPL 2022 के सबसे लंबे छक्‍कों की लिस्‍ट देखिए IPL 2022
ऋषभ पंत अपने पिता और कोच को याद कर हुए इमोशनल, बोले- जो खालीपन आया है, उसे कोई नहीं भर सकता IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • IPL 2022: क्रुणाल पंड्या डिकॉक की तारीफ कर बुरी तरह फंसे, लोगों ने कहा- ऐसा कैसे हो सकता है? जानिए पूरा मामला
  • Navjot Singh Sidhu News: गुरु! अब जेल में ठोको ताली…नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर ट्विटर पर मौज ले रहे लोग
  • IPL 2022 Final के समय में बदलाव, इस वजह से रात 7:30 बजे शुरू नहीं होगा खिताबी रोमांच
  • जब रसगुल्ले के लिए मनोज प्रभाकर को नवजोत सिंह सिद्धू ने जड़ा था थप्पड़, कमेंट्री के दौरान भी कर चुके विवाद
  • IPL 2022: आईपीएल फाइनल का समय बदला, 50 मिनट तक चलेगी क्लोजिंग सेरेमेनी
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme