हैदराबाद के सामने लक्ष्य हालांकि बहुत बड़ा नहीं था लेकिन टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी जो शर्मा ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। 21 साल के इस युवा खिलाड़ी को हैदराबाद की टीम ने बीते सीजन में लोअर-मिडल ऑर्डर में आजमाया था लेकिन इस बार फ्रैंचाइजी ने उन्हें अलग जिम्मेदारी दी है।
अभिषेक ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। विलियमसन के आउट होने के बाद भी उन्होंने एक छोर संभाले रखा। अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। त्रिपाठी अधिक आक्रामक भूमिका में नजर आए। त्रिपाठी ने 15 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। त्रिपाठी ने पांच चौके और दो छक्के लगाए। शर्मा और त्रिपाठी के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने हैदराबाद की जीत सुनिश्चित हुई।