Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

इसे कहते हैं ‘बदला’, केकेआर ने किया था टीम से बाहर, कुलदीप ने फिरकी पर नचा दिया

Posted on April 10, 2022 By navnitrai5389 No Comments on इसे कहते हैं ‘बदला’, केकेआर ने किया था टीम से बाहर, कुलदीप ने फिरकी पर नचा दिया


मुंबई: कुलदीप यादव के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के कुछ सीजन अच्छे नहीं जा रहे थे। वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम हिस्सा तो रहे थे लेकिन खेलने के मौके उन्हें ज्यादा नहीं मिल रहे थे। और फिर उन्हें टीम ने रीटेन भी नहीं किया। फरवरी में हुई नीलामी में उन्हें नई फ्रैंचाइजी ने खरीदा। वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। और शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में उनके सामने थी उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स। और यादव ने अपनी फिरकी का ऐसा नाच नचाया कि कोलकाता टीम प्रबंधन पूरी तरह हैरान-परेशान हो गया। उन्हें शायद अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा।

कुलदीप की चाइनामैन गेंदबाजी पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन उन्हें खुद पर यकीन था। वह यकीन काम आया। मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम पर कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। दिल्ली ने 215 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इस सीजन का सबसे ज्यादा। कोलकाता के लिए यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था। आखिरी पांच ओवरों में उसे रन चाहिए थे 79। टी20 में इसे असंभव नहीं कहा जा सकता। वह भी तब जब क्रीज पर पैट कमिंस और आंद्रे रसल हों। कमिंस तो आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी लगा चुके हैं। सिर्फ 14 गेंद पर। और रसल का कहना ही क्या।

लेकिन यहां से कुलदीप की कलाई का जादू चलना शुरू हुआ। ओवर की तीसरी गेद पर उन्होंने कमिंस के ख्वाब को तोड़ा। कमिंस को अंपायर ने LBW दिया। उन्होंने रिव्यू लिया। कमिंस ने ऑन साइड पर गेंद को स्विंग करना चाहा। गुड लेंथ गेंद पर वह चूके और गेंद जाकर पैड से लगी। रिव्यू में साफ हुआ कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ है। गेंद विकेट की लाइन में पिच हुई है। अंपायर्स कॉल के आधार पर गेंद लेग स्टंप से टकरा रही थी। कमिंस सिर्फ तीन रन बनाकर लौट गए।

फिर क्रीज पर आए सुनील नरेन- उन्होंने आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। कोलकाता को इसकी जरूरत थी। नरेन खतरनाक हो सकते थे। कोलकाता को उसी अंदाज की जरूरत थी। लेकिन कुलदीप ने नेट्स में इस कैरेबियाई खिलाड़ी के साथ काफी वक्त बिताया है। वह उन्हें जानते हैं। और अपनी इस ‘जान-पहचान’ का उन्होंने फायदा उठाया। नरेन ने लॉन्ग ऑफ के पार गेंद को मारना चाहा। गेंद फुल थी। ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर। टप्पा खाकर और बाहर निकलती हुई। नरेन ने उस पर हवाई शॉट खेला। लेकिन जरा सी बाहर निकलती हुई गेंद उनकी पहुंच से जरा सी दूर हुई। वाइड लॉन्ग-ऑफ पर रोवमैन पॉवेल ने कैच किया।


ओवर की आखिरी गेंद- यह कुलदीप के स्पैल की भी आखिरी गेंद थी। कुलदीप ने इस बार कैच भी खुद ही किया। और क्या कमाल का कैच किया। उमेश यादव ने हाथ खोलने चाहे। आते ही बड़ा शॉट खेलने की नाकाम कोशिश उन्होंने गेंद को मिड-विकेट में ऊंचा और लंबा मारना चाहा। सिर्फ पहली चाहत पूरी हुई। कुलदीप ने दौड़ लगाई। सिर ऊंचा, आसमान की ओर और दौड़ना जारी। आखिर में उन्होंने छलांग लगाते हुए गेंद को लपका। पंत भी गेंद के लिए दौड़ रहे थे। लेकिन उन्होंने बीच में ही दौड़ छोड़ दी। कुलदीप के इस कैच को आप साल का बेहतरीन कैच कह सकते हैं।

इससे पहले उन्होंने कोलकाता को बड़ा झटका दिया था। श्रेयस अय्यर को आउट कर। अय्यर जम चुके थे। और लग रहा था कि वह कोलकाता की पारी को सही राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पहले कुलदीप की गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर वह आगे बढ़े लेकिन हवा में घूमती गेंद पर चकमा खा गए। गेंद की फ्लाइट केकेआर के कप्तान को छकाती हुई ऋषभ पंत के दस्तानों में गई। पंत ने गिल्लियां बिखेरने में गलती नहीं की। अय्यर 33 गेंद पर 54 रन बनाकर पविलियन लौटे।

यह कुलदीप की फिरकी का ही कमाल था कि कोलकाता की टीम 171 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली ने मुकाबला 44 रन से जीता।

यह वही कुलदीप यादव हैं जिनके बारे में कप्तान ने कहा था वह फॉर्म में नहीं हैं। टीम से बाहर किए जाने के बाद एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने भावुक होकर कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनकी क्या गलती है। बेशक, कुलदीप को अपनी गलती का नहीं पता पर शायद केकेआर को अपनी गलती का अहसास हो रहा हो।



Source link

IPL 2022 Tags:kuldeep yadav 4 wickets, kuldeep yadav delhi capitals, kuldeep yadav vs kkr, Latest player of the day News, player of the day Headlines, player of the day News, player of the day News in Hindi, कुलदीप यादव, कुलदीप यादव की फिरकी, कुलदीप यादव कैच, कुलदीप यादव बनाम केकेआर, प्लेयर ऑफ द डे Samachar, यादव कोलकाता नाइट राइडर्स

Post navigation

Previous Post: राजस्थान 26/0 (2.4 ओवर): राजस्थान Vs लखनऊ स्कोरकार्ड लाइव स्कोर, रन रेट: 9.75, Devdutt Padikkal 13 (8), Jos Buttler 11 (8) – राजस्थान बनाम लखनऊ क्रिकेट मैच का लाइव स्कोरकार्ड | Navbharat Times
Next Post: ‘मुझे छोड़कर जो तुम जाआगे, बड़ा पछताओगे…’ वसीम जाफर ने KKR से कुछ यूं लिए मजे

Related Posts

आईपीएल के पहले हफ्ते में फूला सूरमाओं का दम, कहीं दिल्ली न रह जाए दूर IPL 2022
एशिया कप हॉकी: पाकिस्तान से ड्रॉ के बाद जापान ने भारत को हराया, नॉकआउट में पहुंचना अब मुश्किल IPL 2022
VIDEO: मार्को जेनसन ने दूसरे ही ओर में तय कर दी थी RCB की हार, किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं था स्विंग का जवाब IPL 2022
महेंद्र सिंह धोनी की तरह सिक्स जड़कर जिताया मैच… विराट कोहली के अंदाज में मनाया जश्न, देखें वायरल VIDEO IPL 2022
IND vs ENG: बुमराह को 2 बार ओवर में 7 गेंद डालनी पड़ी, दोनों बार मिला विकेट, VIDEO IPL 2022
VIDEO: जोस बटलर ने ‘सुपरमैन’ बनकर एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, शिखर धवन भी रह गए हक्का बक्का IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 36 साल बाद दोहराया इतिहास, इंग्लैंड के सामने खड़ी की मुसीबत
  • हर्षल पटेल ने पहले बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंद से जमाया रंग, भारत दूसरा टी20 प्रैक्टिस मैच भी जीता
  • IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, भारत के पास 250 रन से ज्यादा की कुल बढ़त
  • IND vs ENG, Day-3 Highlights: अंग्रेजों के सामने दीवार बने चेतेश्वर पुजारा, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
  • FIH Women’s Hockey World Cup: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बराबरी कर रोका, बदला लेने से चूकी टीम
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme