Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

वेडिंग फंक्शन में बेइंतहा खूबसूरत दिखीं अनुष्का शर्मा, पति विराट संग दिए पोज, फैंस बोले- मार डाला!

Posted on April 28, 2022 By navnitrai5389 No Comments on वेडिंग फंक्शन में बेइंतहा खूबसूरत दिखीं अनुष्का शर्मा, पति विराट संग दिए पोज, फैंस बोले- मार डाला!


अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी ऐसी है, जैसे ‘दो जिस्म एक जान’। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं, फैंस की निगाहें उन पर थम जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है, जब एक वेडिंग फंक्शन अटेंड (Anushka-Virat At Wedding Function) करने दोनों एथनिक वेयर में नजर आए। अनुष्का पिंक कलर के सूट में बला की खूबसूरत दिखीं तो विराट भी कम हैंडसम नहीं लगे। दोनों साथ में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने हबी विराट कोहली संग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बबल में वेडिंग फंक्शन। अब मुझे लगता है कि मैंने बबल में करीब हर फंक्शन और फेस्टिवल सेलिब्रेट कर लिए हैं।’ दरअसल, अनुष्का ये बता रही हैं कि कोरोना की वजह से भले ही उन्हें बायो बबल में रहना पड़े, लेकिन वो हर पल को खूब इंजॉय करती हैं।


दरअसल, विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2022 में बिजी हैं और उनके साथ अनुष्का भी हैं। कोरोना की वजह से खिलाड़ियों और उनके साथ मौजूद फैमिली मेंबर्स को भी बायो बबल में रहना होता है। इस बीच दोनों ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी के बाद हुई स्पेशल पार्टी में पहुंचे।

Anushka And Virat At Wedding Function

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

पर्दे पर वापसी के लिए तैयार अनुष्का


अनुष्का और विराट एक बेटी वामिका के पैरंट्स हैं। मां बनने के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और मदरहुड इंजॉय कर रही थीं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया। हालांकि, अब वो फिर से पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वो ‘चकदा ऐक्सप्रेस’ की शूटिंग में जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। वो मैदान पर पसीना बहा रही हैं और चौके-छक्के जड़ रही हैं। इस मूवी में वो क्रिकेटर का रोल निभाएंगी, जिसके लिए वो इस खेल से जुड़ी सारी बारीकियां सीख रही हैं।

2018 में आखिरी बार स्क्रीन पर आई थींनजर
अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ ‘जीरो’ फिल्म में नजर आई थीं। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से ही उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, इस बीच वो प्रोडक्शन में बिजी रहीं। उनकी ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ को काफी सराहा गया था।





Source link

IPL 2022 Tags:anushka and virat at wedding function, anushka sharma in ethnic wear, anushka sharma new pics with husband virat kohli, Anushka Sharma new pics with virat Kohli, Glen Maxwell and vini raman wedding function, Latest news from bollywood News, news from bollywood Headlines, news from bollywood News, news from bollywood News in Hindi, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, फिल्मी खबरें Samachar

Post navigation

Previous Post: IPL 2022, DC vs KKR Preview: नो-बॉल के बवाल के बाद कोलकाता से भिड़ेगी दिल्ली, क्या श्रेयस अय्यर ले पाएंगे हार का बदला?
Next Post: Virat Kohli-Anushka Sharma News: विराट कोहली ने अनुष्का के लिए कभी बिजनेस क्लास सीट नहीं मांगी और न ही खुद यात्रा किया- विवेक राजदान

Related Posts

जोस बटलर ने तोड़ दिया वनडे में धोनी का यह रिकॉर्ड, 17 साल कायम रही माही की बादशाहत IPL 2022
VIDEO: मार्को जेनसन ने दूसरे ही ओर में तय कर दी थी RCB की हार, किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं था स्विंग का जवाब IPL 2022
IPL 2022 DC vs SRH Live Streaming: दिल्ली vs हैदराबाद में कब, कहां होगी टक्कर, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग IPL 2022
CSK vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2022: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव IPL 2022
IPL 2022: गुजरात टाइटंस की ‘किलर जोडी’, अकेले दम पर करती है विरोधियों का खेल खत्म! IPL 2022
Women’s T20 Challenge: सुपरनोवाज ने तीसरी बार जीता खिताब, रोमांचक मुकाबले में वेलॉसिटी को हराकर बनी चैंपियन IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 36 साल बाद दोहराया इतिहास, इंग्लैंड के सामने खड़ी की मुसीबत
  • हर्षल पटेल ने पहले बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंद से जमाया रंग, भारत दूसरा टी20 प्रैक्टिस मैच भी जीता
  • IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, भारत के पास 250 रन से ज्यादा की कुल बढ़त
  • IND vs ENG, Day-3 Highlights: अंग्रेजों के सामने दीवार बने चेतेश्वर पुजारा, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
  • FIH Women’s Hockey World Cup: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बराबरी कर रोका, बदला लेने से चूकी टीम
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme