Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

2047 तक खेलों में भारत बनेगा शीर्ष राष्ट्र: अमित शाह

Posted on May 3, 2022 By navnitrai5389 No Comments on 2047 तक खेलों में भारत बनेगा शीर्ष राष्ट्र: अमित शाह


बेंगलुरु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार का इरादा भारत को खेल राष्ट्र में बदलने का है ताकि वह 2047 तक खेलों के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो सके। भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मनाएगा। शाह ने इसके साथ ही कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल का उद्देश्य भारत को शीर्ष खेल राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करना है।

शाह ने यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) के समापन समारोह में कहा, ‘हम चाहते हैं कि भारत 2047 तक खेलों के क्षेत्र में शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाए। उस समय हम अपनी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करने का जश्न मनाएंगे।’ केआईयूजी में पूरे भारत के 208 विश्वविद्यालयों के लगभग 3900 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

शाह ने कहा, ‘हम भारत को खेल राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही हम खेल के बुनियादी ढांचे, खेल विज्ञान केंद्रों, सामुदायिक कोचिंग सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की व्यवस्था कर रहे हैं और वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि देश ने क्रिकेट को छोड़कर कभी किसी अन्य खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिये प्रेरित हुए, ताकि भारत 2047 तक शीर्ष खेल राष्ट्र बन सके। गृहमंत्री ने कहा कि इस दिशा में किये गये सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत ने ओलंपिक और पैरालंपिक में कई पदक जीते, जैसा कि अतीत में पहले कभी नहीं हुआ था।

केआईयूजी-2021 के बारे में शाह ने कहा कि इन खेलों का 2020 में ओडिशा में आयोजन किया गया था जिसमें 138 विश्वविद्यालयों के 3100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था लेकिन केआईयूजी-2021 में 208 विश्वविद्यालयों के 3900 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

केआईयूजी-2021 का आयोजन पिछले साल किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें इस साल आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक सरकार और मेजबान जैन विश्वविद्यालय की इन खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये प्रशंसा की। केआईयूजी-2021 के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग का प्रदर्शन किया गया।



Source link

IPL 2022 Tags:amit shah age, amit shah bjp, amit shah net worth, amit shah news in hindi, amit shah post, amit shah son, amit shah wife, India sporting nation By 2047, Latest Other sports News, Other sports Headlines, Other sports News, Other sports News in Hindi, top sporting nation, अन्य खेल Samachar

Post navigation

Previous Post: GT vs PBKS: हार्दिक पंड्या की एक गलती और पूरी टीम को मिली सजा, पंजाब की शानदार वापसी
Next Post: वेस्टइंडीज टीम को मिला नया कप्तान, यह धाकड़ बल्लेबाज लेगा कायरन पोलार्ड की जगह

Related Posts

‘चकिंग’ करता था रावलपिंडी एक्सप्रेस… वीरेंद्र सहवाग ने की शोएब अख्तर की गजब बेइज्जती IPL 2022
CWG 2022: क्रिकेट में 2 खास दोस्त भारत को दिलाएंगी गोल्ड! सेमीफाइनल में आधे से अधिक रन इसी जोड़ी ने बनाए IPL 2022
MI vs SRH, Dream 11 Tips: मुंबई और हैदराबाद की भिड़ंत, वानखेड़े में पेसर करा सकता है फायदा IPL 2022
LIVE मैच में इंग्लैंड को भरना पड़ा जुर्माना, फिर भी फायदा नहीं उठी सकी टीम इंडिया IPL 2022
CWG Final 2022: सावधान! मंधाना ऑस्ट्रेलिया के लिए काल, बेहतरीन प्रदर्शन से किया विरोधी का हाल बेहाल IPL 2022
Taipei Open 2022: पारूपल्ली कश्यप और तनीषा ताइपे ओपन में हारे, समाप्त हुई भारतीय चुनौती IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • विराट कोहली हुए Commonwealth Games पदकवीरों के मुरीद, फोटो शेयर कर खास अंदाज में दी बधाई
  • विराट कोहली हुए Commonwealth Games पदकवीरों के मुरीद, फोटो शेयर कर खास अंदाज में दी बधाई
  • एशिया कप के लिए भारतीय टीम में 3 पेसर, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
  • विवादों से भरा करियर, फिक्सिंग की वजह से हुए बैन, अब मिली इस देश को क्रिकेट सिखाने की जिम्मेदारी
  • Shikhar Dhawan: सिर्फ एक फॉर्मेट खेलने पर क्या बोले शिखर धवन, खोला अपनी फिटनेस का राज
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme