Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

क्या तुनकमिजाजी हैं रविंद्र जडेजा? बीच सीजन CSK कैंप से OUT होना बहुत कुछ कह गया

Posted on May 13, 2022 By navnitrai5389 No Comments on क्या तुनकमिजाजी हैं रविंद्र जडेजा? बीच सीजन CSK कैंप से OUT होना बहुत कुछ कह गया


मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सिर आंखों पर बिठाया। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह कप्तान बनाया। लगातार 4 शुरुआती हार के बाद उन्हें बैक भी किया, लेकिन अब जब चेन्नई सुपर किंग्स मझधार में फंसी थी तो रविंद्र जडेजा कैंप छोड़कर चलते बने। हालांकि, इसकी वजह चोट बताई जा रही है, लेकिन जो गतिविधियां चल रही हैं वह कुछ अलग ही बात बयां करती हैं।

रविंद्र जडेजा उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हें पूर्व भारतीय कप्तान में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे करीबियों में गिना जाता है। धोनी की कप्तानी में उन्होंने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और टॉप पर पहुंचे। लगातार परफॉर्म करते रहना उनकी खूबी है तो धोनी ने भी अपने साथ बनाए रखा। इस सीजन से ठीक पहले जब उन्हें कप्तान बनाया गया तो लगा धोनी की पाठशाला से निकला यह खिलाड़ी उनकी बादशाहत को कायम रखेगा।

कप्तानी जाते ही टीम से OUT क्यों हो जाता है खिलाड़ी? जडेजा से पहले गंभीर और वॉर्नर भी खा चुके हैं ‘चोट’
हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। पहले रविंद्र जडेजा के चोटिल होने की खबर आती है और फिर खबर आती है कि वह पसली की चोट की वजह से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेकिन इसके बीच जो खबर सबसे अधिक सुर्खियां बटोरती हैं वह यह कि जडेजा और CSK, दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर हुए इस रिएक्शन ने उन सवालों के जवाब दे दिए, जिसके लिए दोनों ही पक्ष उपलब्ध नहीं हैं।

इन सब के कुछ सवाल हैं, जो तब तक मंडराते रहेंगे, जब तक कि जवाब मिल नहीं जाते। उनमें सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर जडेजा ने कैंप क्यों छोड़ा? क्या इसके पीछे सिर्फ चोट ही वजह है या कुछ और। सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना भी एक बड़ा सवाल है। कुछ ऐसा ही सुरेश रैना के साथ भी हुआ था। रैना 2020 आईपीएल खेलने धोनी के साथ यूएई रवाना हुआ थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद स्वदेश लौट आए।

उस समय टीम के मालिक और पूर्व बीसीसीआई चीफ एन. श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्टारडम रैना के सिर चढ़ गई है। 2021 सीजन तो रैना ने इस टीम के लिए खेला, लेकिन जब 2022 के लिए रिटेन करने की बारी आई तो चेन्नई ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस सीजन वह अनसोल्ड भी रहे। ऐसे ही माना जा रहा है रविंद्र जडेजा और चेन्नई के रास्ते भी अलग हो चुके हैं। अगर जडेजा अगले सीजन इस येलो जर्सी में नहीं दिखते हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए।



Source link

IPL 2022 Tags:ipl 2022 news in hindi, ipl news in hindi, Latest news News, news Headlines, news News, news News in Hindi, ravindra jadeja csk rift, ravindra jadeja ipl, ravindra jadeja ipl 2022, ravindra jadeja ms dhoni, Ravindra Jadeja news in hindi, ravindra jadeja ruled out, Ravindra Jadeja stats, आईपीएल न्यूज़ Samachar, क्या तुनकमिजाजी हैं रविंद्र जडेजा

Post navigation

Previous Post: कप्तानी जाते ही टीम से OUT क्यों हो जाता है खिलाड़ी? जडेजा से पहले गंभीर और वॉर्नर भी खा चुके हैं ‘चोट’
Next Post: Modern Love Mumbai Review: Dhruv Sehgal Can’t Save Prime Video Anthology

Related Posts

Ambati Rayudu Bat Broken: लॉकी फर्ग्यूसन की ऐसी तूफानी गेंद, टूट गया अंबाती रायुडू का बल्ला IPL 2022
पहले किया बेसब्री से इंतजार, एक खराब मैच और टीम से दरकिनार, एनरिक नॉर्ट्जे को क्या हुआ? IPL 2022
IPL 2022: पंजाब किंग्स में विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी, आज बना सकता है 500 बाउंड्री का रिकॉर्ड IPL 2022
शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ की चौके-छक्कों की बरसात, ठोका था सबसे तेज शतक IPL 2022
कोरिया ओपन: श्रीकांत और सिंधु सेमीफाइनल में, अब खिताब से दो कदम दूर IPL 2022
GT vs PBKS Preview: गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने उतरेगी, पंजाब के सामने होंगी ये चुनौतियां IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 36 साल बाद दोहराया इतिहास, इंग्लैंड के सामने खड़ी की मुसीबत
  • हर्षल पटेल ने पहले बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंद से जमाया रंग, भारत दूसरा टी20 प्रैक्टिस मैच भी जीता
  • IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, भारत के पास 250 रन से ज्यादा की कुल बढ़त
  • IND vs ENG, Day-3 Highlights: अंग्रेजों के सामने दीवार बने चेतेश्वर पुजारा, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
  • FIH Women’s Hockey World Cup: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बराबरी कर रोका, बदला लेने से चूकी टीम
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme