Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

वीरेंद्र सहवाग ने बताया दिया कौन होगा CSK का अगला कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी का भी माना जाता है खास

Posted on May 14, 2022 By navnitrai5389 No Comments on वीरेंद्र सहवाग ने बताया दिया कौन होगा CSK का अगला कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी का भी माना जाता है खास


मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार अपना कप्तान बदला। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनकी जगह कमान मिली ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को। उम्मीद थी कि वे चेन्नई को नए मुकाम पर ले जाएंगे। लेकिन इसका उल्टा हुआ। टीम को लगातार हार मिलने लगी और जडेजा को कप्तानी छोड़ना पड़ा। जिसके बाद धोनी ने एक बार फिर मोर्चा संभाला, लेकिन उनका करियर अंत की तरफ है।

सहवाग ने बताया कौन होगा कप्तान
यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को जल्द से जल्द नए कप्तान की तलाश करनी होगी। जिसे लेकर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने अपनी प्रतिक्या दी है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज का मानना है कि रुतुराज गायकवाड़ टीम के अगले कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं। क्रिकबज पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, ‘वह महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं। वह काफी शांत रहकर खेलते हैं। ऐसा लगता है कि भले ही उन्होंने शतक बना लिया हो,या जीरो पर आउट हुए हों, उनका रिएक्शन एक जैसा ही होता है। यह उनके चेहरे से नहीं दिखता कि वह शतक बनाने से खुश हैं या डक के लिए आउट होने से दुखी हैं।’

कप्तान बनने के सारे गुण हैं
वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि रितुराज में कप्तान बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘ उनमें एक अच्छा कप्तान बनने के लिए जरूरी सभी गुण हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तानी करते हैं, इसलिए उन्हें पता है कि मैच को कैसे कंट्रोल करते हैं। गेंद किसे दी जाए, बल्लेबाजी क्रम में क्या बदलाव करने की जरूरत है… उसके पास आइडिया है।’

पिछले सीजन में जीता था ऑरेंज कैप
रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप जीता था। इस साल उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी जरूर है, इसके बाद भी वे चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सहवाग ने कहा, ‘किसी का भी एक सीजन अच्छा हो सकता है, लेकिन अगर वह 3-4 सीजन अच्छा खेलता है तो वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद लंबे समय के लिए कप्तान रह सकता है।’



Source link

IPL 2022 Tags:CSK New Captain, ipl 2022, ipl news in hindi, Latest news News, MS Dhoni CSK, news Headlines, news News, news News in Hindi, ruturaj gaikwad csk, आईपीएल 2022, आईपीएल न्यूज़ Samachar, वीरेंद्र सहवाग आईपीएल

Post navigation

Previous Post: Apple WWDC 2022 to Be Reportedly Held With Limited In-Person Attendance
Next Post: IPL 2022: मयंक अग्रवाल ने की अर्शदीप सिंह की तारीफ, बताया- टीम का लीडर

Related Posts

आवेश खान ने विकेटों का ‘चौका’ मां को किया समर्पित, कहा-अस्पताल में रहते हुए भी मेरा हौसला बढ़ा रही थी IPL 2022
IPL 2022: ओडियन स्मिथ के प्रेरणास्रोत हैं आंद्रे रसेल, RCB के खिलाफ खेली थी दमदार पारी IPL 2022
IPL 2022 RR vs MI LIVE SCORE: मुंबई के खिलाफ ‘खास’ जर्सी पहनकर उतरेंगे राजस्थान के खिलाड़ी, थोड़ी देर में होगा टॉस IPL 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगातार 8 हार के बाद लगा एक और झटका, तेज गेंदबाज हुआ बाहर IPL 2022
महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर ने आउट नहीं दिया, फिर पंजाब के डेब्यूटेंट विकेटकीपर ने DRS लिया और हारी CSK- Video IPL 2022
‘मिताली राज ने कहा- मुझे अंधेरे में रखा गया’: कोच रमेश पवार से विवाद पर खुलासा IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Navjot Singh Sidhu News: गुरु! अब जेल में ठोको ताली…नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर ट्विटर पर मौज ले रहे लोग
  • IPL 2022 Final के समय में बदलाव, इस वजह से रात 7:30 बजे शुरू नहीं होगा खिताबी रोमांच
  • जब रसगुल्ले के लिए मनोज प्रभाकर को नवजोत सिंह सिद्धू ने जड़ा था थप्पड़, कमेंट्री के दौरान भी कर चुके विवाद
  • IPL 2022: आईपीएल फाइनल का समय बदला, 50 मिनट तक चलेगी क्लोजिंग सेरेमेनी
  • IPL 2022: रिंकू सिंह के पिता ने आखिर क्यों 3 दिन तक नहीं खाया खाना? किया खुलासा
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme