मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की। रायडू ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर बताया कि इस सीजन के बाद वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में नहीं खेलेंगे। इसके कुछ देर बाद 36 साल के रायडू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद से सवाल होने लगे कि क्या वह सही में संन्यास ले रहे हैं। अगर संन्यास नहीं ले रहे तो ट्वीट किया ही क्यों था। अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन (Kasi Vishwanath) ने अंबाती रायडू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि रायडू संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, वह रियाटर नहीं हो रहे हैं। हो सकता है कि वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे और हो सकता है कि यह बाहर निकल गया हो। मुझे लगाता है कि यह बस एक मनोवैज्ञानिक है। वह हमारे साथ रहेगा।’ उन्होंने साफ कर दिया कि रायडू अगले सीजन भी टीम के लिए खेलेंगे।