Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

सुरेश रैना अनसोल्ड, रविंद्र जडेजा अनफॉलो, अब अंबाती रायुडू… आखिर धोनी के ‘खेमे’ में क्यों है खलबली?

Posted on May 14, 2022 By navnitrai5389 No Comments on सुरेश रैना अनसोल्ड, रविंद्र जडेजा अनफॉलो, अब अंबाती रायुडू… आखिर धोनी के ‘खेमे’ में क्यों है खलबली?


नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी टीम मानी जाती है, जो खिलाड़ियों के साथ फैमिली की तरह व्यवहार करती है। न केवल उन्हें बढ़ियां ट्रीटमेंट मिलता है, बल्कि खराब समय में भरपूर समर्थन भी मिलता है। इस सीजन में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जो चेन्नई टीम में पहले कभी नहीं हुईं। रविंद्र जडेजा को सीजन से ठीक पहले कप्तान बनाया गया था। बीच सीजन में उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और अब अंबाती रायुडू ने अचानक संन्यास का ऐलान किया। हालांकि, टीम के CEO ने मोर्चा संभाला तो रायुडू ने ट्वीट हटा दिला।

देखा जाए तो इसकी शुरुआत टीम के पूर्व मेंबर और धोनी के बाद नंबर-2 रहे मिस्टर IPL कहे जाने वाले सुरेश रैना के साथ हुई। 2022 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया। माना जा रहा था कि टीम उन्हें ऑक्शन में खरीदेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरेश रैना पर न सिर्फ CSK, बल्कि किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह अनसोल्ड रहे और कॉमेंट्री करते दिख रहे हैं। यह वही सुरेश रैना हैं, जिनके दम पर चेन्नई ने कई मैच जीते थे।

अब बात करते हैं रविंद्र जडेजा की। जडेजा ने कप्तानी संभाली, लेकिन कभी उस तरह से नहीं दिखे, जिस तरह कोई कप्तान दिखता है। टीम ने शुरुआत 4 मैच गंवाए तो दबाव बढ़ गया। वह खुद भी परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे। थक हार कर जडेजा ने कप्तानी धोनी को वापस कर दी। कुछ ही मैच के बाद वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए। हालांकि, पूरे मामले से कहीं अधिक इस बात की चर्चा रही कि जडेजा और टीम के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

चेन्नई की टीम पहले ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है । टीम के हालांकि अभी कुछ मैच बाकी हैं। पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा ‘चोटिल’ होने के कारण पहले ही टीम का साथ छोड़कर अपने घर चले गए हैं। इस घटना ने हालांकि इन अटकलों को हवा दिया कि उनका प्रबंधन के साथ विवाद हो गया है। यह तो रही जडेजा की बात। जडेजा का मामला शांत हुआ नहीं था कि अंबाती रायुडू ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। इसमें कोई शक नहीं कि उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है, लेकिन क्या यह सही समय है संन्यास का.. यह समय ही सभी के मन में सवाल खड़ा कर गया। वह दो मैच बाद भी तो ऐलान कर सकते थे। एक और बात, रायुडू ऐसे खिलाड़ी माने जाते हैं तो किसी बात पर बहुत तेजी से रिएक्शन देते हैं।

वर्ल्ड कप-2019 के लिए टीम में सिलेक्शन नहीं होने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। यही नहीं, उनका 3D ट्वीट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने संन्यास वापस ले लिया था। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो यह दर्शाती हैं कि रायुडू को अगर किसी ने कुछ कहा तो वह रिएक्ट जरूर करेंगे। यहां भी वही सवाल उठता है कि क्या किसी ने उन पर कोई दबाव बनाया है?

टीम मैनेजमेंट था अंजान
खैर, पता चला कि उनके इस फैसले से टीम के मालिक और टीम प्रबंधन पूरी तरह से अनजान थे। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अंबाती रायुडू आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। हां, उन्होंने इसके बारे में ट्वीट किया था। हो सकता है कि उन्होंने भावनात्मक स्थिति में आकर ट्वीट किया। उनसे बात की गई है जिसके बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है।’

रायुडू ने यह लिखा था
रायुडू ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मुझे इस लीग के अपने 13 साल के सफर में दो महान टीमों का हिस्सा बनने का मौका मिला और उनके साथ मैंने शानदार समय बिताया। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहूंगा।’ उन्होंने हालांकि एक घंटे के अंदर आपने इस पोस्ट को हटा दिया। बता दें कि चेन्नई की टीम ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में इस साल उनके लिए 6.75 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। उन्होंने इस सत्र में 124 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाये है।



Source link

IPL 2022 Tags:ambati rayudu controversy, ambati rayudu csk, Ambati Rayudu ipl 2022, csk ipl 2022, ipl 2022 news in hindi, ipl news in hindi, Latest news News, Ms Dhoni IPL 2022, news Headlines, news News, news News in Hindi, ravindra jadeja ipl 2022, suresh raina ipl 2022, आईपीएल न्यूज़ Samachar

Post navigation

Previous Post: IPL 2022: सचिन तेंदुलकर ने कहा- यह डेथ ओवर्स का भारत का बेहतरीन गेंदबाज, खूबी भी बताई
Next Post: IPL 2022, KKR vs SRH Live Score: कोलकाता और हैदराबाद की एमसीए स्टेडियम में भिड़ंत, थोड़ी देर में होगा टॉस

Related Posts

आंद्रे रसेल ने पहली बार नहीं मचाया अंतिम ओवर में धमाल, चेन्नई वाला IPL-2021 का मैच याद है? IPL 2022
IPL 2022: डेब्यू मैच पर बोले यश दयाल, ‘बहुत नर्वस था लेकिन इसे खुद पर हावी नहीं होने दिया’ IPL 2022
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में होगी टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI IPL 2022
IPL 2022: पहले बल्ला रूठा, अब चोट ने बिगाड़ा खेल, अजिंक्य रहाणे हुए लीग से बाहर IPL 2022
IPL 2022: CSK प्लेऑफ के जोड़-तोड़ में फंसी, धोनी बोले- मैं स्‍कूल में भी गणित में अच्‍छा नहीं था IPL 2022
ब्रैंडन मैकुलम की जगह IPL में KKR का अगला हेड कोच कौन? रेस में ये 5 दिग्गज IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • मुंबई इंडियंस के बाद इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर आगामी क्रिकेट सीजन से बाहर
  • IPL 2022: क्रुणाल पंड्या डिकॉक की तारीफ कर बुरी तरह फंसे, लोगों ने कहा- ऐसा कैसे हो सकता है? जानिए पूरा मामला
  • Navjot Singh Sidhu News: गुरु! अब जेल में ठोको ताली…नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर ट्विटर पर मौज ले रहे लोग
  • IPL 2022 Final के समय में बदलाव, इस वजह से रात 7:30 बजे शुरू नहीं होगा खिताबी रोमांच
  • जब रसगुल्ले के लिए मनोज प्रभाकर को नवजोत सिंह सिद्धू ने जड़ा था थप्पड़, कमेंट्री के दौरान भी कर चुके विवाद
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme