Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

MS Dhoni IPL 2022: धोनी अपने लकी नंबर-7 पर हुए आउट, ‘रॉकेट शॉट’ के लिए यह युवा फील्डर बना काल

Posted on May 15, 2022 By navnitrai5389 No Comments on MS Dhoni IPL 2022: धोनी अपने लकी नंबर-7 पर हुए आउट, ‘रॉकेट शॉट’ के लिए यह युवा फील्डर बना काल


मुंबई: रुतुराज गायकवाड़ (53) और एन जगदीसन (39 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 134 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाए। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके। रवि श्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट लिया।

अंबाती रायुडू जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को बाहर रखने के बाद ऊपरी क्रम पर जब धोनी बैटिंग करने आए तो टीम को उनसे एक विस्फोटक पारी की उम्मीद थी। पिछले कुछ मैचों में विंटेज धोनी दिखाई भी दिए थे, लेकिन यहां उनका बल्ला खामोश ही रहा। आखिरी ओवर में भारतीय पेसर मोहम्मद शमी की गेंद पर रॉकेट की रफ्तार से शॉट उन्होंने जरूर खेला, लेकिन युवा फील्डर यश दयाल ने बिना कोई गलती किए लपक लिया। अगर वह नहीं लपकते तो यह शॉट जरूर बाउंड्री पार कर जाता। इस तरह धोनी अपने लकी नंबर-7 पर चलते बने।


इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 47 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (5) को शमी ने चलता किया। इसके बाद, रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली ने तेज गति से टीम के लिए रन बनाए। लेकिन 9वें ओवर में साईिकशोर की गेंद पर मोईन (21) कैच आउट हो गए। इसके साथ ही उनके और गायकवाड़ के बीच 39 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।

चौथे नंबर पर आए एन जगदीसन ने गायकवाड़ का साथ दिया और दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। इस बीच, गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह अपनी पारी को विस्तार नहीं दे सके और 53 रन बनाकर राशिद के शिकार बन गए। इसके अगले ओवर में शिवम दुबे भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जिससे 16.3 ओवर में चेन्नई ने चार विकेट खोकर 116 रन बनाए।

इसके बाद एमएस धोनी ने जगदीसन के साथ मिलकर आखिरी के कुछ ओवरों में तेजी से रन जोड़े। लेकिन 20वें ओवर में शमी ने धोनी (7) को आउट कर सिर्फ 6 रन दिए, जिससे चेन्नई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाए। वहीं, जगदीसन (39) और मिचेल सेंटनर (1) नाबाद रहे।



Source link

IPL 2022 Tags:CSK Points table 2022, ipl news in hindi, Latest news News, ms dhoni csk vs gt, Ms Dhoni IPL 2022, ms dhoni ipl 2022 runs, ms dhoni news, ms dhoni news in hindi, Ms Dhoni stats, news Headlines, news News, news News in Hindi, आईपीएल न्यूज, आईपीएल न्यूज़ Samachar, धोनी अपने लकी नंबर-7 पर हुए आउट

Post navigation

Previous Post: IPL 2022, LSG vs RR Live Score: प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की करने उतरेगा लखनऊ, टॉस कुछ ही देर में
Next Post: Odean Smith IPL 2022: क्यूं हिला डाला न…ओडियन स्मिथ की एक छींक और ताश के पत्तों की तरह उड़ी पूरी टीम

Related Posts

चहल का डबल धमाल… लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की, चौथी बार पार किया 20 विकेट का आंकड़ा IPL 2022
Ramesh Powar News: हेड कोच रमेश पोवार को बड़ी राहत, महिला टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद नहीं गिरेगी गाज IPL 2022
Rishabh Pant IND vs SA: ऋषभ पंत के ही हथियार से टेम्बा बावुमा बोलेंगे हमला, क्या भारत के पास है इस खिलाड़ी का तोड़? IPL 2022
Umran Malik IND vs SA: उमरान मलिक को लेकर बेसब्र सुनील गावस्कर, बोले- सचिन के बाद पहली बार नहीं हो रहा इंतजार IPL 2022
Video: ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा’, फिर कॉमेंट्री बॉक्स में भिड़े एलिस्टेयर कुक और मोईन अली IPL 2022
IND vs SA 4th T20 Live: टीम इंडिया की नजर सीरीज बराबर करने पर, कुछ देर में होगा टॉस IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 36 साल बाद दोहराया इतिहास, इंग्लैंड के सामने खड़ी की मुसीबत
  • हर्षल पटेल ने पहले बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंद से जमाया रंग, भारत दूसरा टी20 प्रैक्टिस मैच भी जीता
  • IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, भारत के पास 250 रन से ज्यादा की कुल बढ़त
  • IND vs ENG, Day-3 Highlights: अंग्रेजों के सामने दीवार बने चेतेश्वर पुजारा, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
  • FIH Women’s Hockey World Cup: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बराबरी कर रोका, बदला लेने से चूकी टीम
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme