Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

Rahul Tripathi IPL 2022: धोनी के रांची वाले राहुल त्रिपाठी, तूफानी बैटिंग से जीता दिल, अब हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

Posted on May 18, 2022 By navnitrai5389 No Comments on Rahul Tripathi IPL 2022: धोनी के रांची वाले राहुल त्रिपाठी, तूफानी बैटिंग से जीता दिल, अब हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री


मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में धमाल मचा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राहुल ने मंगलवार को 44 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह की लगातार तीन गेंद पर एक छक्का और दो चौके लगाए। आईपीएल 2022 में राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टीम इंडिया में होगी एंट्री
भारतीय टीम को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। उस सीरीज में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। ऐसे में राहुल त्रिपाठी को मौका मिलता दिख रहा है। कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट भी उन्हें भारत के लिए मौका देने की बात कर चुके हैं। त्रिपाठी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी यहीं के हैं। उनके पिता आर्मी में थे और इसी वजह से राहुल त्रिपाठी कई जगह रहे। अंत में उन्होंने पुणे में रहने लगे और महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

विराट कोहली से बेहतर फिटनेस
31 साल के राहुल त्रिपाठी की फिटनेस विराट कोहली से बेहतर है, ऐसा कहना है भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का। भज्जी पिछले सीजन केकेआर में त्रिपाठी के साथ थे। उन्होंने कुछ समय पहले कॉमेंट्री में कहा था,’मैंने राहुल त्रिपाठी को ट्रेनिंग करते हुए देखा है। यह खिलाड़ी काफी जुनूनी है। वह जिम में हर एक्सरसाइज करते हैं और इसमें वो चीजें भी शामिल हैं जो काफी लोग नहीं कर पाते हैं। उन्हें फिटनेस से काफी लगाव है और वह विराट कोहली के बाद केवल दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो फिटनेस को लेकर इतने गंभीर हैं। वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जो फिटनेस के मामले में कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।’

आईपीएल के साथ टी20 में शानदार रिकॉर्ड
राहुल त्रिपाठी को पहली बार 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलने का मौका मिला। पहले ही सीजन में उनके बल्ले से 146 की स्ट्राइक रेट से 391 रन निकले हैं। अभी तक आईपीएल में उन्होंने 73 पारियों में 141.22 की स्ट्राइक रेट से 1778 रन बनाए हैं। जिसमें 67 छक्के और 175 चौके शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में अभी तक उन्होंने 113 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 134 की स्ट्राइक रेट से 2608 रन बनाए हैं।



Source link

IPL 2022 Tags:IND vs SA, Latest news News, news Headlines, news News, news News in Hindi, rahul tripathi ipl 2022, rahul tripathi SRH, rahul tripathi team india, rahul tripathi vs mi, आईपीएल 2022, आईपीएल न्यूज़ Samachar, राहुल त्रिपाठी आईपीएल, राहुल त्रिपाठी भारतीय टीम

Post navigation

Previous Post: kane Williamson IPL 2022: हैदराबाद को बड़ा झटका, अधर में छोड़ स्वदेश लौटे कप्तान केन विलियम्स, जानें क्यों
Next Post: Moeen Ali Struggle Story: पेटभर नहीं मिलता था खाना, खीरा से होता था गुजारा, अब करोड़ों का मालिक है CSK का यह क्रिकेटर

Related Posts

RR vs GT, IPL 2022 Live Score: राजस्थान और गुजरात के बीच होगी कड़ी जंग, थोड़ी देर में टॉस IPL 2022
Brendon McCullum Vs Rahul Dravid: एक आक्रामक तो दूसरा कूल, ये 3 बातें करती हैं दोनों को अलग IPL 2022
Ramesh Powar News: हेड कोच रमेश पोवार को बड़ी राहत, महिला टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद नहीं गिरेगी गाज IPL 2022
IND vs IRE T20I: आयरलैंड से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया, कब शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग? IPL 2022
Ranji Trophy: हार्दिक ने 6 पारियों में दूसरा शतक जड़ा, 2 साल बाद उतरे खेलने, मुंबई 350 रन के पार IPL 2022
IND vs ENG: रूट ने 9 महीने पहले भारत के खिलाफ जड़े थे 3 शतक, रोहित और कोहली रह गए थे पीछे IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 36 साल बाद दोहराया इतिहास, इंग्लैंड के सामने खड़ी की मुसीबत
  • हर्षल पटेल ने पहले बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंद से जमाया रंग, भारत दूसरा टी20 प्रैक्टिस मैच भी जीता
  • IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, भारत के पास 250 रन से ज्यादा की कुल बढ़त
  • IND vs ENG, Day-3 Highlights: अंग्रेजों के सामने दीवार बने चेतेश्वर पुजारा, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
  • FIH Women’s Hockey World Cup: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बराबरी कर रोका, बदला लेने से चूकी टीम
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme