Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

Hardik Pandya IPL 2022: मैक्सवेल की गेंद पर पंड्या के हाथों से छिटका बैट, पत्नी नताशा भी देख कर रह गई दंग

Posted on May 19, 2022 By navnitrai5389 No Comments on Hardik Pandya IPL 2022: मैक्सवेल की गेंद पर पंड्या के हाथों से छिटका बैट, पत्नी नताशा भी देख कर रह गई दंग


नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े मैदान पर बैंगलोर और गुजरात के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 62 रन की नाबाद पारी खेली। पंड्या ने मैदान पर बड़े शॉट्स दिखाए। हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब स्वीप मारने की कोशिश कर रहे पंड्या के हाथों से बैट छिटक गया और लेग अंपायर के पास जाकर गिरा। हार्दिक खुद ही नहीं समझ पाए कि ऐसा कैसे हो गया और बार-बार अपने ग्लव्स देखते रहे। पवेलियन में बैठीं उनकी पत्नी भी शॉक्ड रह गईं।


मैक्सवेल के ओवर में पंड्या ने छूटा बैट
मैच का दसवां ओवर चल रहा था। क्रीज पर पंड्या और मिलर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाज के सामने हार्दिक पंड्या थे। ये 10वें ओवर की आखिरी गेंद थी। गुजरात टाइटंस का स्कोर 72 रन था जबकि तीन ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मिलर चार गेंदों पर तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पंड्या ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी मैक्सवेल ने गेंद डाली और पंड्या स्वीप खेलने जा रहे थे तभी उनके हाथों से बैट स्लिप हो गया। ये देखकर सभी लोग हैरान रह गए। अच्छा ये रहा कि बैट किसी खिलाड़ी के ऊपर नहीं पड़ा।

Glenn Maxwell IPL 2022: ‘उड़ता मैक्सवेल…’ हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से लपका कैच, शुभमन गिल की चतुराई धरी रह गई
पंड्या की शानदार पारी
कप्तान हार्दिक पांड्या (62 नाबाद) और राशिद खान (19 नाबाद) की धुआंधार पारी की वजह से यहां वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 169 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान हार्दिक और डेविड मिलर ने 47 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की।

Mathew Wade IPL 2022: विवादित आउट होने पर मैथ्यू वेड की बदतमीजी, फेंका हेल्मेट, पटके बैट, अब मिलेगी सजा!
ऐसी रही गुजरात की पारी
बैंगलोर की ओर से जोस हेजलवुड ने दो विकेट चटकाए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसरंगाा ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत धीमे रही और उन्होंने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 38 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (1) और मैथ्यू वेड (16) जल्द ही पवेलियन लौट गए। वहीं, रिद्धिमान साहा ने कुछ अच्छे शॉट खेले। दूसरे छोर पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनका साथ दिया। लेकिन साहा (31) बदकिस्मत रहे और रन आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान हार्दिक और डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 14 ओवरों में 100 के पार पहुंचा दिया।



Source link

IPL 2022 Tags:hardik pandya bat slip, hardik pandya bat slip video, hardik pandya ipl 2022 runs, hardik pandya wife, hardik pandya wife expression, ipl 2022 hardik pandya, Latest news News, news Headlines, news News, news News in Hindi, आईपीएल न्यूज़ Samachar, पंड्या का बल्ला छिटक गया, पंड्या की पारी, हार्दिक पंड्या का बैट स्लिप

Post navigation

Previous Post: RCB vs GT: विराट कोहली ने सिर्फ 33 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, बाउंड्री से बनाए 34 रन
Next Post: वही तेवर, वही नजाकत… गेंदबाजों सावधान! विराट कोहली का बल्ला फिर चला है सीना तान

Related Posts

MI vs CSK: मुंबई के लिए अब करो या मरो की स्थिति, चेन्नई के हालात भी बहुत अच्छे नहीं IPL 2022
IPL 2022: रवि शास्त्री ने पहले ही टेस्ट में हार्दिक पंड्या को कर दिया पास, टीम इंडिया अब दूर नहीं IPL 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का सपना, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कटाया प्लेऑफ का टिकट IPL 2022
सौरव गांगुली के ट्वीट पर भूचाल… सचिव जय शाह ने दी सफाई, कहा- नहीं दिया BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा IPL 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के ‘खिलाड़ी’ कर रहे धुआंधार प्रदर्शन, पर टीम अब तक फिसड्‌डी IPL 2022
IND vs WI: बदइंतजामी की हद पार कर दी… अब तीसरे मैच में भी होगी देरी, इतने बजे भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • राहुल की वापसी से गिल को छोड़नी पड़ सकती है ओपनिंग, अब किस पोजिशन पर खेलेंगे?
  • रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहे चेतेश्वर पुजारा, मना रहे अपने फॉर्म का अमृत महोत्सव
  • न्यू जीलैंड 34/1 (4.5 ओवर): न्यू जीलैंड Vs वेस्ट इंडीज स्कोरकार्ड लाइव स्कोर, रन रेट: 7.03, Mitchell Santner 12 (7), Devon Conway (W) 7 (9) – न्यू जीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट मैच का लाइव स्कोरकार्ड | Navbharat Times
  • Ind vs Zim: केएल राहुल की वापसी से शुभमन गिल को होगा तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
  • अब पीएम मोदी तक पहुंचीं हसीन जहां, डांस वीडियो पोस्ट करते हुए खास अपील
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme