Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल, फैंस को कहा शुक्रिया, शानदार रहा यह सफर

Posted on June 23, 2022 By navnitrai5389 No Comments on रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल, फैंस को कहा शुक्रिया, शानदार रहा यह सफर


नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन्हें खिलाड़ी बनने में मदद की है। साथ ही उन्होंने उस दिन को भी याद किया जब उन्होंने 15 साल पहले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 23 जून 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शर्मा ने उस दिन को एक संदेश के साथ याद किया।

रोहित शर्मा ने भारत की जर्सी के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरी पसंदीदा जर्सी के 15 साल पूरे। साथ में दिए गए बयान में कहा गया है कि यह एक ऐसी यात्रा रही है जिसे वह जीवन भर संजो कर रखेंगे। आज मैं भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के 15 साल पूरे कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक यादगार सफर रहा है, निश्चित रूप से इसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं बस उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं और उन लोगों के लिए विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझे खिलाड़ी बनने में मदद की। सभी क्रिकेट प्रेमियों, प्रशंसकों और आलोचकों के लिए कहा, आपका प्यार और समर्थन ही हमें उन बाधाओं से पार दिलाता है, जिनका हम सभी अनिवार्य रूप से सामना करते हैं।’

35 वर्षीय शर्मा ने 230 मैचों की 223 पारियों में 9283 रन बनाए हैं, जिसमें 48.60 की औसत से दो दोहरे शतकों सहित 29 शतक शामिल हैं। 125 टी-20 मैच में शर्मा ने 118 के उच्चतम के साथ 3313 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने 45 मैचों की 77 पारियों में 3137 रन बनाए हैं। उन्होंने 46.13 की औसत से आठ रन और 14 अर्धशतक लगाए हैं। वह गुरुवार को लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच में भारत की अगुवाई करेंगे।



Source link

IPL 2022 Tags:Headlines, Latest News, news, News in Hindi, rohit sharma captain team india, rohit sharma career, rohit sharma champions trophy, rohit sharma completes 15 years, rohit sharma international career, Rohit sharma IPL Record, rohit sharma world cup, खबरें Samachar, रोहित शर्मा टीम इंडिया कप्तान

Post navigation

Previous Post: Scientists Unravel Mystery Behind Red Spot on Pluto’s Moon Charon
Next Post: ढोल-नगाड़े, धुन पर नाचतीं कलाकार… प्रैक्टिस गेम से पहले भारत और लीसेस्टरशर के खिलाड़ियों का यूं हुआ स्वागत- Video

Related Posts

Hardik Pandya News: हार्दिक पंड्या को कप्तानी देने की तैयारी, केएल राहुल होंगे बाहर, टीम इंडिया में बढ़ी हलचल! IPL 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के लिए एमएस धोनी बन गए थे अंबाती रायुडू, बल्‍ले से निकले छक्‍के को आज भी नहीं भूले फैंस IPL 2022
क्रिकेटर हैं या हैवान… कौन हैं चहल का शारीरिक शोषण करने वाले फ्रैंकलिन, नशे में की थी घिनौनी हरकत IPL 2022
will mumbai indians be able to beat lucknow super giants today– Navbharat Times Poll IPL 2022
IRE vs IND: महज 3 विकेट और भुवनेश्वर कुमार तोड़ देंगे 5 दिग्गजों का बड़ा रिकॉर्ड, बुमराह भी रहेंगे निशाने पर IPL 2022
उत्तराखंड के क्रिकेटरों का DA मजदूर से भी कम! मुंबई से 725 रनों से हारने से पहले भूख से तड़प रहे थे खिलाड़ी? IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने 36 साल बाद दोहराया इतिहास, इंग्लैंड के सामने खड़ी की मुसीबत
  • हर्षल पटेल ने पहले बल्ले से दिखाया दम, फिर गेंद से जमाया रंग, भारत दूसरा टी20 प्रैक्टिस मैच भी जीता
  • IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, भारत के पास 250 रन से ज्यादा की कुल बढ़त
  • IND vs ENG, Day-3 Highlights: अंग्रेजों के सामने दीवार बने चेतेश्वर पुजारा, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
  • FIH Women’s Hockey World Cup: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बराबरी कर रोका, बदला लेने से चूकी टीम
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme