Skip to content
 Information provider

Information provider

katmoviehd 3movierulz

  • Home
  • Technology
  • Top 10
  • Movies
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Toggle search form

क्या भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल द्रविड़? टीम इंडिया के कोच ने खुद दिया जवाब

Posted on May 10, 2022 By navnitrai5389 No Comments on क्या भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल द्रविड़? टीम इंडिया के कोच ने खुद दिया जवाब


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि वह धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में भाग लेंगे.

द्रविड़ ने एएनआई को बताया, “मीडिया के एक वर्ग ने बताया है कि मैं 12 से 15 मई तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में भाग लूंगा. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह रिपोर्ट गलत है.” धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नेहरिया ने दावा किया था कि द्रविड़ 12 मई से 15 मई तक धर्मशाला में होने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में हिस्सा लेंगे.

12 से 15 मई तक धर्मशाला में भाजपा का कार्यक्रम
नेहरिया ने कहा था, “भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति का सत्र 12 से 15 मई तक धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी सत्र में हिस्सा लेंगे.”

भाजपा विधायक ने किया था दावा
नेहरिया ने दावा किया था कि कार्यक्रम में द्रविड़ की मौजूदगी युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश देगी. उन्होंने कहा, “भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें हिस्सा लेंगे. उनकी सफलता से युवाओं में यह संदेश जाएगा कि हम न केवल राजनीति में, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं.’ हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.

इसी साल हिमाचल में होना है विधानसभा चुनाव
यह खबर ऐसे समय में आई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणाम में, भाजपा ने 44 सीटें जीतीं – 35 के आधे से अधिक – जबकि मौजूदा कांग्रेस को 21 और अन्य को कुल 68 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें मिली थीं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

Tags: BJP, Rahul Dravid

FIRST PUBLISHED : May 10, 2022, 17:22 IST



Source link

IPL 2022 Tags:bjp event in himachal, Rahul Dravid, Rahul Dravid BJP Event, team india head coach, टीम इंडिया कोच, भाजपा कार्यक्रम, राहुल द्रविड़

Post navigation

Previous Post: Jasprit Bumrah News: बाहर काफी शोर होता है… 5 विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह का आलोचकों पर पलटवार
Next Post: ‘मैं हर साल एक नया शॉट खेलने का प्रयास करता हूं…’ जितेश शर्मा ने क्यों जताया वीरेंद्र सहवाग का आभार ?

Related Posts

VIDEO: पैट कमिंस और शिवम मावी ने मिलकर लपका हैरतअंगेज कैच, देखता रह गया बल्लेबाज IPL 2022
एंडरसन और ब्रॉड की इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी, मैथ्यू मॉट बनाए गए वनडे और टी-20 के कोच IPL 2022
IPL 2022: 195 का औसत और 207 का स्ट्राइक रेट, टीम इंडिया को मिल गया संकटमोचक IPL 2022
‘राजकुमारी लग रही हो…’ सारा तेंदुलकर को शादी वाले लुक में देख बोलीं मिसेज युवराज IPL 2022
PBKS v DC: मयंक अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा IPL 2022
IPL 2022: KKR के स्‍टार और साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस के बीच की चैट वायरल, जानिए पूरा मामला IPL 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • मुंबई इंडियंस के बाद इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर आगामी क्रिकेट सीजन से बाहर
  • IPL 2022: क्रुणाल पंड्या डिकॉक की तारीफ कर बुरी तरह फंसे, लोगों ने कहा- ऐसा कैसे हो सकता है? जानिए पूरा मामला
  • Navjot Singh Sidhu News: गुरु! अब जेल में ठोको ताली…नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर ट्विटर पर मौज ले रहे लोग
  • IPL 2022 Final के समय में बदलाव, इस वजह से रात 7:30 बजे शुरू नहीं होगा खिताबी रोमांच
  • जब रसगुल्ले के लिए मनोज प्रभाकर को नवजोत सिंह सिद्धू ने जड़ा था थप्पड़, कमेंट्री के दौरान भी कर चुके विवाद
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Crypto Currency
  • Finance
  • Full form
  • IPL 2022
  • Movies
  • Technology
  • Top 10
  • Uncategorized
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 Information provider.

Powered by PressBook Grid Blogs theme